Jul 27, 2024
POLITICAL NEWS

मंत्रियों और विधायकों के कट सकते हैं टिकट : सुरेश कश्यप

हिमाचल में मिशन रिपीट होगा और भाजपा सरकार बनेगी: कश्यप

 

न्यूज़ देशआदेश

 

भापजा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कुछ मंत्रियों और विधायकों के टिकट कट सकते हैं। इस बार नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। उन्होंने कांग्रेस में बड़े स्तर पर हुए फेरबदल को लेकर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थिति पहले से जगजाहिर है। मंगलवार को ऊना में मीडियाकर्मियों के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मंगलवार शाम जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में कहा कि हिमाचल में पार्टी की ओर से सर्वे हुआ है। इस सर्वेक्षण के आधार पर आगामी विस चुनाव में टिकट आवंटन होगा। उन्होंने हिमाचल में समय पूर्व चुनाव की संभावना से भी इंकार नहीं किया। कहा कि भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है और कार्यकर्ता धरातल स्तर पर सक्रिय हैं। उन्होंने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज करार देते हुए कहा कि कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे से साफ हो रहा है कि पार्टी में अपनी डफली अपना राग वाली स्थिति पैदा हो चुकी है। एक प्रश्न के जवाब देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि देशभर में कांग्रेस के हुए हाल को हिमाचल कांग्रेस के नेता एक बार देख लें। उन्होंने दावा किया है कि आगामी विस चुनाव में हिमाचल में मिशन रिपीट होगा और भाजपा सरकार बनेगी।