हिमाचल में सीमेंट 15 रुपये हुआ महंगा, सरिये के एक हजार रुपये प्रति क्विंटल बढ़े दाम हिमाचल प्रदेश में ईंट के बाद अब सीमेंट और सरिया भी महंगा हो गया है। कंपनियों ने सीमेंट के दाम में 15 रुपये प्रति बैग की बढ़ोतरी कर दी है। वहीं, सरिये के दाम में करीब 20 दिन में 1,000 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गए हैं। सोमवार से लागू हुए सीमेंट के नए रेट के बाद घर बनाना और महंगा हो गया है। कुछ दिन पहले ही प्रदेश में ईंट की कीमतों में भी…
