Oct 18, 2024
LOCAL NEWS

सांप के काटने से 47 वर्षीय किसान की हुई मौत

सांप के काटने से 47 वर्षीय किसान की हुई मौत

जिले के गिरिपार स्थित दून मानपुर देवड़ा में बीती रात करीब 1 बजे के लगभग सर्पदंश (सांप काटने से) से किसान श्रवण सिंह (47) पुत्र शलु निवासी गांव मानपुर देवड़ा की मौत हो गयी।

स्थानीय पंचायत प्रधान कुसुम देवी, पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार, उपप्रधान संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि श्रवण कुमार रात को अपने परिवार के साथ घर पर सोये हुए थे कि अचानक बीती रात करीब एक बजे उसे सांप ने डंस लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे पांवटा सिविल अस्पताल लाया गया,
जहां जांच के बाद डॉक्टर कमाल पाशा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।