गैलेक्सी आईटीआई पांवटा साहिब में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, विभिन्न ट्रेडों में होंगे दाखिले
देशआदेश/पांवटा साहिब।
गैलेक्सी आईटीआई, पांवटा साहिब में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, पंप ऑपरेटर तथा कंप्यूटर ऑपरेटर ट्रेड में इच्छुक छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जा रहा है। प्रवेश “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किए जा रहे हैं।
संस्थान के निदेशक राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि गैलेक्सी आईटीआई पिछले 25 वर्षों से क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। संस्थान को भारत सरकार तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के डीजीटी एवं एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त है। उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जा रही है।
नेगी ने कहा कि संस्थान के सभी कोर्स सरकारी नौकरियों के लिए मान्य हैं तथा पात्र प्रशिक्षुओं को सरकार की ओर से निर्धारित भत्ता भी प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि संस्थान से प्रशिक्षित हजारों युवा सरकारी, निजी एवं औद्योगिक संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते संस्थान पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
