Sep 19, 2024
LOCAL NEWS

साधु राम को प्रधान और सोमनाथ को उपप्रधान चुना गया

साधु राम को प्रधान और सोमनाथ को उपप्रधान चुना गया

न्यूज़ देशआदेश

 

निहालगढ़ बहुउद्देश्य सहकारी सभा समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से साधु राम को प्रधान और सोमनाथ को उपप्रधान चुना गया।

यह जानकारी सभा समिति के सचिव सुरेंद्र सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि सभा के कुल सात वार्ड हैं।

प्रथम वार्ड से रमेश कुमार, वार्ड दो से तजेंद्र सिंह, तृतीय वार्ड से सतपाल सिंह, वार्ड चार से सोमनाथ, पांचवें वार्ड से गुरमीत सिंह, वार्ड छह से सोमनाथ और वार्ड सात से साधु राम को सदस्य चुना गया।