चारों तरफ थी चार फीट बर्फ फिर भी मालिक की लाश के साथ कुत्ता रहा चार दिन, किसी को पास तक नहीं आने दिया
हिमाचल प्रदेश के चंबा-भरमौर स्थित भरमाणी माता मंदिर स्थित जोत में पास से लापता हुए 14 वर्षीय पीयूष के साथ एक भावुक कर देने वाला पहलू सामने आया है। पीयूष के साथ उसका पालतू कुत्ता चार दिनों तक 3 से 4 फीट बर्फ में वहीं मौजूद रहा और किसी को शव के पास नहीं आने दिया।

