सिद्ध चलेहड़ में एचआरटीसी बस और कार में टक्कर, पांच लोग घायल

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब के सिद्ध चलेहड़ में एचआरटीसी बस और कार की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सभी लोग बैह-ढोंटा में एक शोक सभा में शामिल होकर कार से घर के लिए लौट रहे थे। मुबारिकपुर-भरवाईं मार्ग पर बुधवार दोपहर बाद यह हादसा उस समय हुआ जब भरवाईं की तरफ जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस की सामने से आ रही मारुति कार के साथ जोरदार टक्कर हो गई।

हिमाचल के कई भागों में चार दिन हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार, प्रदेश में अधिकतम पारा चढ़ा

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम बिगड़ सकता है। 7 से 9 मार्च तक राज्य के ऊंचे पहाड़ों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 10 मार्च को राज्य के मध्य और उच्च पहाड़ी और निचले पहाड़ी-मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। सप्ताह के बाकी दिनों में राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

