Sep 8, 2024
CRIME/ACCIDENT

दो शातिर महिलाओं ने उड़ा ली करीब एक लाख के आभूषण

दो शातिर महिलाओं ने उड़ा ली करीब एक लाख के आभूषण

न्यूज़ देशआदेश

 

पांवटा शहर के मुख्य बाजार में स्थित एक ज्वेलर की दुकान से दो शातिर महिलाएं एक लाख के आभूषण ले उड़ीं। महिलाओं की यह हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकान मालिक की शिकायत पर पुलिस थाना पांवटा ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मुख्य बाजार में स्थित संजीव वर्मा की आभूषणों की दुकान पर दो महिलाएं पहुंचीं। उस वक्त दुकान में वर्कर ही था। महिलाओं ने पेंडल अंगूठी गहने दिखाने को कहा। इस दौरान इन दो शातिर महिलाओं ने वजन तोलने को कहा।

इसी बीच एक महिला ने चतुराई से आभूषण के डिब्बे से कुछ आभूषण उड़ा कर साथी महिला को दे दिए। एक पेंडल खरीद कर महिलाएं चली गईं। इसके बाद दुकान मालिक ने जब देखा तो कुछ आभूषण गायब थे।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो इस बारे में पता चल गया। इसके बाद शातिर महिलाओं को खोजने बाजार में निकले लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इस पर पुलिस को शिकायत दी गई। दुकान मालिक संजीव वर्मा ने बताया कि सोने के पेंडल व कान के आभूषण करीब एक लाख की ज्वेलरी शातिर महिलाएं उड़ा ले गईं हैं।

डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने कहा कि शिकायत मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। एक टीम उत्तराखंड के विकासनगर भी भेजी गई है।