एंबुलेंस में महिला से छेड़छाड़, पुलिस ने हिरासत में लिया

एंबुलेंस में महिला से छेड़छाड़, पुलिस ने हिरासत में लिया

एंबुलेंस में महिला से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

 

 

 

 

एक महिला ने 108 एंबुलेंस कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत महिला ने पुलिस को भी दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी मौके से फरार हो गया था। इसे शिमला से पकड़ा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला थाना सोलन में एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसने 108 सेवा के माध्यम से एंबुलेंस बुक करवाई थी। जब एंबुलेंस पहुंची तो चालक ने उसे फोन कर पूछा कि क्या वह अकेली जा रही है। इस पर उसने चालक को बताया कि उसकी जेठानी भी उसके साथ जा रही है। इसके बाद वह अपने बेटे और जेठानी के साथ एंबुलेंस में बैठ गई। इसी बीच कर्मचारी ने उसकी जेठानी के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद जब उसने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी, तो अस्पताल पहुंचने पर आरोपी ने उसके पति के साथ भी बदतमीजी की और वहां से भाग गया।

 मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे छात्रों की गाड़ी खाई में गिरी, पांच घायल
पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे-707 पर चिलोन के पास हादसा, पुलिस कर रही मामले की जांचरोनहाट काॅलेज की समस्याओं को लेकर नाहन में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे छात्र

पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे-707 पर चिलोन के पास गाड़ी के खाई में गिरने से 4 कॉलेज की छात्राओं सहित पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि छात्र काॅलेज की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को नाहन में ज्ञापन सौंपने जा रहे थे कि बीच रास्ते में यह दुर्घटना हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को रोनहाट डिग्री कॉलेज की कुछ छात्राएं बोलेरो गाड़ी में सवार होकर नाहन जा रही थी कि सतौन के नजदीक चिलोन के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। गाड़ी को खाई में गिरते देख आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हुए और घायलों को तुरंत खाई से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया।
पांवटा साहिब में घायल कार्तिका (22) पुत्री पंच राम निवासी गांव रास्त, रोनहाट शिलाई, पल्लवी (20) पुत्री प्रताप सिंह, गांव कुलह, शिलाई, भारती (20) पुत्री अमर सिंह निवासी गांव कीनू पनोग, सलोनी (17) पुत्री केदार सिंह गांव मानल, रोनहाट और सतीश पुत्र मदन सिंह, निवासी रास्त, तहसील शिलाई का उपचार किया गया। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब से गंभीर रूप से घायल कार्तिका व पल्लवी को मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रेफर किया गया है।
सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में तैनात डॉ. स्निग्धा बंसल ने बताया कि सड़क हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं। जिसमें से गंभीर रूप से दो घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया है। मामले में जांच की जा रही है।
शिकायत के आधार पर महिला थाना सोलन में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी दिव्यांश गांव बटेहरडा, तहसील बल्ह, जिला मंडी को शिमला से हिरासत में ले लिया। एसपी सोलन ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पाया गया है कि आरोपी पिछले छह महीने से 108 एंबुलेंस में बतौर ईएमटी फार्मासिस्ट तैनात है। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

Related posts