पांवटा साहिब और सहारनपुर के निवासी हैं आरोपी
माजरा क्षेत्र में जमीन के नाम पर 35 लाख की ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

सिरमौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस थाना माजरा में 5 अप्रैल, 2026 को जमीन के नाम पर 35 लाख की ठगी को लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई थी।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस टीम ने दो आरोपियों कासिम खान निवासी मिश्रवाला, पांवटा साहिब और मुबारक निवासी गांव तिदाउली, नकूर, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है।

एएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस रिमांड प्राप्त कर आगामी कार्रवाई होगी।

सिरमौर में 222 को लगाई एचपीवी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को सवाईकल कैंसर से बचाव को लेकर एचपीवी के टीके लगाए गए। इस दौरान विभाग की ओर से चयनित 19 कोल्ड चेन स्थलों पर 222 बेटियों का टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश प्रताप ने बताया कि टीकाकरण अभियान रविवार को भी जारी रहेगा।
उन्होंने अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीन लगवाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अब तक 1045 को यह टीका लगाया जा चुका है। यह अभियान 29 मार्च से शुरू किया गया है।

