Sep 19, 2024
LOCAL NEWS

शिलाई विस क्षेत्र की जनता के लिए शुक्रवार का दिन रहेगा शुभ

 

मुख्यमंत्री तीन सितंबर को क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए करेंगे 200 करोड़ रु की परियोजनाओं का
लोकार्पण व शिलान्यास

देश-आदेश शिलाई

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए शुक्रवार का दिन बहुत शुभ माना जा रहा है। प्रदेश के यशस्वी
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कर-कमलों द्वारा तीन सितंबर दिन शुक्रवार को शिलाई क्षेत्र में पहली बार एक साथ 200 करोड़ रु की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास होगा।

जिनमें लोक निर्माण विभाग की 125 करोड़, जल शक्ति विभाग की 70 करोड़ तथा बिजली बोर्ड की 5 करोड़ की परियोजनाएं शामिल है।

यह जानकारी शिलाई क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं सीएम के खासमखास मित्र बलदेव तोमर ने दी । इस दौरान शिलाई लोनिवि विश्रामगृह में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Originally posted 2021-09-02 06:59:46.