Himachal Election: एक क्विंटल लड्डुओं का ऑर्डर, डीजे पर डलेगी नाटी

Himachal Election:  एक क्विंटल लड्डुओं का ऑर्डर,  डीजे पर डलेगी नाटी

Himachal Election: सराज में एक क्विंटल लड्डुओं का ऑर्डर, थुनाग में डीजे पर डलेगी सराजी नाटी

 

बाजार में जीत के जश्न मनाने डीजे और मुंह मीठा करवाने की तैयारी

न्यूज़ देशआदेश

 

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सीएम जयराम ठाकुर के विस क्षेत्र सराज में भाजपा जीत को लेकर आश्वस्त है और जश्न की तैयारी कर ली है। गुरुवार को थुनाग बाजार में जीत के जश्न मनाने के लिए डीजे और मुंह मीठा करवाने के लिए एक क्विंटल लड्डुओं का ऑर्डर दे दिया गया है।  जश्न को लेकर बैठक का आयोजन भी किया गया, जिसकी अध्यक्षता महिला मोरचा की अध्यक्ष खेमदासी ने की।

अध्यक्ष ने बताया कि सुबह भाजपा कार्यकर्ता परिणाम सुनने के लिए मतगणना केंद्र वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल थुनाग के बाहर एकत्रित होंगे। जीत के बाद जश्न होगा। पटाखे फोड़े जाएंगे। थुनाग में डीजे पर नाटी डलेगी। एक क्विंटल लड्डूओं से लोगों का मुंह मीठा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल में बेशक हिमाचल में दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है, लेकिन जीत भाजपा की ही होगी।

फॉलो करें और पाएं ताजा अपडेट्स

 

Originally posted 2022-12-07 00:49:52.

Related posts