शिवपुर में प्रशासन पहुंचा द्वार, मौके पर किए इंतकाल

शिवपुर में प्रशासन पहुंचा द्वार, मौके पर किए इंतकाल

शिवपुर में प्रशासन पहुंचा द्वार, मौके पर किए इंतकाल

न्यूज़ देशआदेश

पांवटा साहिब। ग्राम पंचायत शिवपुर में मंगलवार को प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम पांवटा विवेक महाजन ने की। कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुना और उनका मौके पर निपटारा किया।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि राजस्व विभाग से संबंधित प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें जिससे धन और समय की बचत होगी। तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि शिवपुर में 60 इंतकाल, 10 शपथ पत्र, 7 प्रमाणपत्र तथा 10 बुढापा पेंशन मौके पर बनाए गए।

शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य, कृषि, कल्याण और पशुपालन विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारियों ने अपनी विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार किया। इस अवसर पर शिवपुर, हरिपुर टोहाना, भूंगरणी, बरोटीवाला, पट्टी नत्था सिंह आदि गांव के किसान, बागवान एवं महिलाएं मौजूद रहे।

Originally posted 2022-12-21 00:09:55.

Related posts

Leave a Comment