23 जनवरी तक मौसम खराब रहने के आसार, मैदानी क्षेत्रों के लिए ओलावृष्टि का अलर्ट
देशआदेश
हिमाचल प्रदेश में 23 जनवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में 21 और 22 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा। मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 23 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वीरवार रात से आज शुक्रवार सुबह तक हल्की-हल्की बारिश जारी है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 23 जनवरी को मैदानी क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है।
