चौ.किरनेश जंग गिरी नदी पर बने पुल के मरम्मत कार्य का लिया जायजा

चौ.किरनेश जंग गिरी नदी पर बने पुल के मरम्मत कार्य का लिया जायजा

चौ.किरनेश जंग गिरी नदी पर बने पुल के मरम्मत कार्य का लिया जायजा

समय पूर्व मरम्मत कार्य निपटाकर पुल से वाहनों की आवाजाही हो सुचारु: जंग

देशआदेश

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चौधरी किरनेश जंग ने बांगरण स्थित गिरी नदी पर बने पुल के मरम्मत कार्य का
जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को समय पूर्व मरम्मत कार्य निपटाकर हर हाल में पुल से वाहनों की आवाजाही सुचारु करने के निर्देश दिए।

शनिवार को गिरिपार क्षेत्र से लौटते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चौधरी किरनेश जंग ने पुल का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान लोनिवि के अधिकारियों को हर हाल में पुल की मरम्मत का काम निपटा कर यातायात के लिए जल्द तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जनता की सुविधा के लिए खस्ताहालत में पड़ी सड़कों व चौड़ीकरण को कहा। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा के लिए क्षेत्र में सड़कों और पुल की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है।

इस मौके पर लोनिवि के सहायक अभियंता जीएस पुंडीर, भवान सिंह, दर्शन सिंह, राकेश चौधरी, विशाल आदि थे।

Originally posted 2023-01-21 14:33:00.

Related posts