Sep 16, 2024
POLITICAL NEWS

हम सभी सीटें जीतेंगे’ : जयराम, लोस चुनाव का भी मनाएंगे जश्न

हम सभी सीटें जीतेंगे’ : जयराम ठाकुर बोले- होली के बाद लोस चुनाव का भी मनाएंगे जश्न, कंगना के लिए कही ये बात

 

 

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। शिमला में अपने आवास पर होली समारोह के दौरान लोक गीतों पर जयराम ठाकुर ने लोगों के साथ नृत्य भी किया।

 

 

 

 

 

इस दौरान उन्होंने कहा कि रंगों के इस त्योहार पर सभी को शुभकामनाएं। यह हम सभी के लिए खुशी की बात है कि हम सभी कड़वाहट को पीछे छोड़कर त्योहार मनाते हैं।

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार स्थिति अलग है, लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार लोकसभा का चुनाव और हिमाचल प्रदेश के उपचुनाव हमारे सामने हैं। हम उसका भी जश्न मनाएंगे।

 

 

 

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की सभी चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है उन सभी को जीत के लिए मेरी शुभकामनाएं, हम सभी सीटें जीतेंगे।

 

 

 

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार स्थिति अलग है, लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार लोकसभा का चुनाव और हिमाचल प्रदेश के उपचुनाव हमारे सामने हैं। हम उसका भी जश्न मनाएंगे।

 

 

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की सभी चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है उन सभी को जीत के लिए मेरी शुभकामनाएं, हम सभी सीटें जीतेंगे।

 

सीएम सुक्खू का बड़ा बयान, चारों सीटों पर घोषित होंगे नए प्रत्याशी; जल्द जारी होगी लिस्ट

 

हिमाचल प्रदेश केमुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ऑकओवर शिमला में मनाई होली। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में होली समारोह के दौरान लोगों के साथ नृत्य किया।

 

 

 

सीएम सुक्खू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ होली मनाई। सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई दी। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जो हुआ सो हुआ, अब सरकार काम कर रही है और आइए राज्य के भविष्य पर ध्यान केंद्रित करें।

 

 

 

उन्होंने कहा कि हमें 2032 तक हिमाचल प्रदेश को सबसे समृद्ध राज्य बनाना है। लोग सब जानते हैं। इस दौरान सुक्खू ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि चारों सीटों पर नए प्रत्याशी घोषित होंगे। इनके लिए जल्द लिस्ट जारी होगी। पार्टी के कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता को टिकट मिलेगा।

 

 

 

हिमाचल कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने कहा कि हम प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें। हमें बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है, हम सभी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे और कांग्रेस के प्रत्याशियों को जिताने का पूरा प्रयास करेंगे।

 

पूरी ताकत से राज्य भर में विकास कर रहे हैं- मंत्री विक्रमादित्य सिंह

लोकसभा चुनाव पर हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, ‘हम पूरी ताकत से राज्य भर में विकास कर रहे हैं। कुछ कमियां रही हैं और मैंने उनके संबंध में सीएम से बात की है, लेकिन मैंने इन्हें उठाया है।
जहां तक जनादेश की बात है तो कांग्रेस को अपने 40 विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त था। अगर किसी ने कहीं जाने का मन बना लिया है तो इस पर क्या कहा जा सकता है? लेकिन जनता तो भगवान है, वे निर्णय लेंगे। जनता कांग्रेस पार्टी को जनादेश देगी।
आने वाले समय में, हम सभी लड़ाइयों पर विजय प्राप्त करेंगे, चाहे वे राजनीतिक हों या आर्थिक या कुछ और हम जीतेंगे और आगे बढ़ेंगे।’