Sep 8, 2024
LOCAL NEWS

यहां दोपहर दो बजे तक ही शहर में मना पाएंगे होली, उसके बाद….

यहां दोपहर दो बजे तक ही शहर में मना पाएंगे होली, उसके बाद रंग उड़ाने पर रोक

पुलिस की पांच पेट्रोलिंग टीमें तैयार, हाईवे पर भी नजरशहर और आसपास रहेगी पुलिस की पैनी निगरानी

देशआदेश

 

होली के दिन कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस शिकंजा कसेगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जिले में 15 गाड़ियों और बाइक के साथ पेट्रोलिंग टीमें गठित की हैं। इतनी ही टीमें पैदल गश्त पर रहेंगी। शहर में लोग दोपहर दो बजे तक होली मना सकेंगे। उसके बाद यदि दूसरों पर गुलाल डाला तो पुलिस प्रशासन कार्रवाई कर सकता है। वहीं कालका-शिमला हाईवे पर भी हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
जानकारी के अनुसार शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में पेट्रोलिंग टीमें गठित कर दी गई हैं। टीमें हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई करेंगी। दो बजे के बाद ही टीमें लगातार पेट्रोलिंग पर रहेंगी। होली के दिन ठोडो मैदान, कोटला नाला, बसाल, देवली की सैर, चंबाघाट, धर्मपुर बाजार समेत सोलन शहर में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

 

 

 

 

उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने होली पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। दो बजे के बाद शहर में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए टीमें गठित की गई हैं।