May 20, 2025
LOCAL NEWS

गिरिपार क्षेत्र में हृदय गति थमने से एक व्यक्ति की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

गिरिपार क्षेत्र में हृदय गति थमने से एक व्यक्ति की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

देशआदेश

विकास खंड पांवटा की ग्राम पंचायत गोजर के निवासी मान सिंह की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। उनका इस तरह से चला जाना न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गहरा आघात है।

 

 

 

 

 

 

 

 

52 वर्षीय मान सिंह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। उनके आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

स्थानीय गोजर पंचायत प्रधान विद्या देवी, रणवीर सिंह, पूर्व प्रधान बलदेव सिंह, रामकिशन, वीरेंद्र समेत कई लोगों बताया कि मान सिंह को शुक्रवार सुबह अचानक सीने में दर्द उठा था, उन्हें तुरंत हरबर्टपुर के लेहमन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में वह एक मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।

 

 

 

 

 

यह घटना पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा गई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल दे।