Jun 22, 2025
LOCAL NEWS

पांवटा साहिब: भारत विकास परिषद शाखा की मुहिम जारी

 

 

सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुर घाट में लगाया गया नशा मुक्त भारत अभियान का कैंप:अनिल

 

देशआदेश

 

आज भारत विकास परिषद शाखा पाँवटा साहिब द्वारा सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुर घाट में नशा मुक्त भारत अभियान का कैंप लगाया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

नशा मुक्त भारत अभियान शाखा पांवटा की संयोजिका सुमन गुप्ता एवं सह संयोजिका अनिता माहेश्वरी ने सभी बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे मे विस्तार से बताया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अपने बच्चों को नशे से कैसे दूर रखा जा सकता है। बच्चों की किन लोगों के साथ संगति है इस पर विशेष ध्यान देना होगा,बच्चे गलत संगति मे ना पड़े, माता पिता को समय-समय पर बच्चों की दिनचर्या की गतिविधियों पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

भारत विकास के अध्यक्ष अनिल सैनी ने कहा कि भारत विकास परिषद अपने पांच मुख्य उद्देश्य पर कार्य करता है जिसमें सेवा,संस्कार, सम्पर्क, सहयोग एवं समर्पण की भावना से कार्य करना विशेष है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सेवा एवं संस्कार और सहयोग के प्रकल्प के तहत आज यह कैंप लगाया गया है, जिसमे बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे बताया कि इससे हृदय रोग, फेफड़ों की समस्याएं, कैंसर और मानसिक बीमारियां हो सकती हैं। यह न केवल शारीरिक क्षति पहुंचाता है, बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति को कमजोर बना देता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नशा परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। परिवारों में कलह, आर्थिक समस्याएं, और रिश्तों में कड़वाहट बढ़ाता है, नशा करने वाला व्यक्ति समाज मे अकेला रहना पसंद करता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसलिए सभी बच्चों से निवेदन किया गया कि नशे से दूर रहें, अगर कोई आपके आस पास नशा करते हुए पाया जाता है तो तुरंत अपने माता पिता को अपने टीचर्स को या प्रशासन को सूचित करें, भारत विकास परिषद इसमे आप सभी का पूरा सहयोग करेगा, इस अभियान मे प्रांत की महिला संयोजिका डा.भूपेश धीमान विशेष रूप शामिल हुई।

 

 

 

 

 

 

 

इस अवसर पर भारत विकास परिषद से सुमन गुप्ता, डा.भूपेश धीमान, राजेश शर्मा, हेमंत जैन, अनिता माहेश्वरी, स्कूल के सभी टीचर्स एवं स्टाफ