Sep 8, 2024
CRIME/ACCIDENT

पांवटा साहिब में 34 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, 

पांवटा साहिब में 34 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, 

देश-आदेश पांवटा साहिब।

पांवटा साहिब के बेहड़ेवाला निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतक रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गया। सुबह आवाज देने पर भी नहीं जागा। जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने जांच शुरु कर दी है। हालांकि परिजनों ने किसी पर कोई संदेह नही जताया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम क रवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी अनुसार मृतक की माता करनैल कौर (60) पत्नि स्व. काका सिहं ने पुलिस ब्यान में बताया कि वीरवार रात दस बजे उसका बेटा सुरेंद्र सिंह (34) खाना खाने के बाद अपनी पत्नी के साथ अपने कमरे में सोने चला गया।

शुक्रवार को सुबह 6 बजे उसे जगाने का प्रयास किया। लेकिन, आवाज देने के बाद भी नहीं उठा। कमरे में पहुंच कर देखा तो पाया कि वह हिल डुल नहीं रहा था। जिसके बाद उसे पड़ोसियों की मदद से अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने सुरेंंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया।

जिसके बाद एएसआई मेहर चंद समेत पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। मृतक के परिजनों व रिश्तेदारों ने किसी पर कोई संदेह नही जताया। मृत्यु का कारण दिल का दौरा पडऩा बताया जा रहा है। डीएसपी पांवटा बीर बहादुर ने पुष्टि की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Originally posted 2021-12-25 00:12:14.