Jul 27, 2024
POLITICAL NEWS

भाजपा राज में चेहतों का है बोलबाला, आम आदमी की पहुंच से विकास दूर: हरप्रीत 

 भाजपा सरकार की विदाई तय, बदलेगी सरकार जनसभा में बोले हरप्रीत रतन

 

भाजपा राज में चेहतों का है बोलबाला, आम आदमी की पहुंच से विकासदूर: हरप्रीत 

 

देशआदेश

कांग्रेस नेता हरप्रीत सिंह रतन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से भाजपा सरकार की विदाई का वक्त आ गया है। प्रदेश की जनता राज्य का निज़ाम बदलने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

जिला कांग्रेस महासचिव यहां विधानसभा क्षेत्र पांवटा साहिब के बरोटीवाला में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता बार बार रिवाज बदलने की बात कर रहे हैं जबकि हालत ये हैं कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से आहत प्रदेश की जनता राज्य का निज़ाम बदलने के लिए बेचैन है।

कांग्रेस नेता ने कहा की भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में इलाके के विकास की जगह अपने चहेतों के विकास को तरजीह दी। इसके परिणाम स्वरूप इलाके के जनता का बड़ा वर्ग विकास से उपेक्षित रहा।

इससे पहले ग्राम पंचायत शिवपुर के पूर्व प्रधान सरदार मंजीत सिंह और बीडीसी के पूर्व सदस्य परविंदर सिंह बिट्टू सहित वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने भाई भतीजावाद को बढ़ावा दिया।

इस मौके पर सरदार कमलजीत सिंह, इकबाल सिंह, गुरविंदर सिंह, हरदीप सिंह, मोहन सिंह, इकबाल सिंह, दलजीत सिंह आदि कांग्रेस नेता उपस्थित थे।