Dec 8, 2025
CRIME/ACCIDENT

पांवटा साहिब: चोरी हुआ ट्रक यमुनानगर से बरा मद, आरोपी चंदू गिरफ्तार:रमाकांत

पांवटा साहिब: चोरी हुआ ट्रक यमुनानगर से बरामद, आरोपी गिरफ्तार:रमाकांत

न्यूज़ देशआदेश

पांवटा साहिब के भूपपुर क्षेत्र से चोरी हुए ट्रक को पुलिस ने हरियाणा के यमुनानगर से बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपी को 7 नवंबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के वार्ड-पांच निवासी अवनीश कुमार पुत्र महेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ट्रक नंबर (एचपी71-3275) को भूपपुर में पार्क किया था। ट्रक को शाम के समय चैक किया तो मौके से ट्रक गायब मिला। आसपास क्षेत्रों में तलाश की गई। कहीं भी ट्रक नहीं न मिलने पर थाना में ट्रक चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई।

आरसी के मुताबिक ट्रक कोलर निवासी कर्म चंद के नाम दर्ज है जिसकी दो वर्ष पहले से जीपीए अवनीश कुमार के नाम पर है। शिकायत मिलने पर पुलिस जांच टीम ने ट्रक की तलाश शुरू की। चोरी हुआ ट्रक जिला यमुनानगर से मिला। पुलिस ने शातिर आरोपी चंदू (27) निवासी नेपाल से बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 7 नवंबर तक पुलिस रिमांड मिला है।

मामले की पुष्टि डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने की है। कहा कि आरोपी से क्षेत्र में अन्य वाहन चोरियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

Originally posted 2022-11-07 00:22:48.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *