Dec 25, 2025
CRIME/ACCIDENT

बंदूक की गोलियों के खोल से भरा मिला कट्टा, बम निरोधक दस्ते ने खंगाला इलाका

यमुनानगर में मिला बंदूक की गोलियों के खोल से भरा कट्टा

बम निरोधक दस्ते ने खोजी कुत्तों की मदद से खंगाला आसपास का इलाका

 

न्यूज देशआदेश

 

दअरसल पुराना हमीदा में गोगा माड़ी के पास खाली जगह पर कुछ बच्चे खेल रहे थे। वहां पर एक कट्टा पड़ा था। जिसे बच्चे यहां से वहां खींच रहे थे। तभी कट्टा एक साइड से फट गया और उसमें से बंदू की गोलियों के खोल निकल कर जमीन पर गिरने लगे।

 

यमुनानगर के पुराना हमीदा में बंदूक की गोलियों के खोल भारी संख्या में मिलने से हड़कंप मच गया। गोलियों के खोल से एक कट्टा भरा हुआ था। आसपास कोई बम न हो, इसलिए बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया। दस्ते ने खोजी कुत्तों की मदद से आसपास के एरिया में छानबीन की। राहत की बात यह रही कि वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस ने गोलियों के खोल से भरे कट्टे को अपने कब्जे में ले लिया। हमीदा चौकी पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही रही है। जिस जगह पर गोली के खोल मिले वहां से हमीदा पुलिस चौकी भी कुछ ही दूरी पर है। इतनी संख्या में खोल मिलने कॉलोनी के लोग दहशत में हैं और डरे हुए हैं। कांटे पर रख कर उनकी तुलाई की गई तो खोल का वजन 32 किलो 180 ग्राम था।

 

दअरसल पुराना हमीदा में गोगा माड़ी के पास खाली जगह पर कुछ बच्चे खेल रहे थे। वहां पर एक कट्टा पड़ा था। जिसे बच्चे यहां से वहां खींच रहे थे। तभी कट्टा एक साइड से फट गया और उसमें से बंदू की गोलियों के खोल निकल कर जमीन पर गिरने लगे। वहां खड़े कुछ लोगों की नजर इस पर पड़ गई। लोगों ने कट्टा खोल कर देखा तो उसमें गोलियों के खोल भारी संख्या में थे। मामले की सूचना पाते ही हमीदा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर शमशेर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। रविवार सुबह ही बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। टीम ने खोजी कुत्तों के साथ आसपास कई घंटे तक छानबीन की लेकिन मौके पर कुछ नहीं मिला। पुलिस ने उस जगह के आसपास रहने वाले लोगों को घरों से निकाल कर दूर भेज दिया।

हमीदा चौकी प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले यहां पर एक व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्राली में मिट्टी लेकर आया और यहां डाल गया था। हो सकता है यह कट्टा उसी मिट्टी में हो। ट्रैक्टर-ट्राली चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही हैं। वहीं हो सकता है कि यह कट्टा कोई यहां रख गया हो। इसलिए पुलिस हर पहलू से इसकी जांच कर रही है। इतनी संख्या में गोली के खोल मिलना जांच का विषय है।

 

Originally posted 2022-11-20 10:22:52.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *