हिमाचल: प्रतिभा और सुक्खू दिल्ली रवाना, खरगे से अलग-अलग मुलाकात करेंगे दोनों

हिमाचल: प्रतिभा और सुक्खू दिल्ली रवाना, खरगे से अलग-अलग मुलाकात करेंगे दोनों

हिमाचल: प्रतिभा और सुक्खू दिल्ली रवाना, खरगे से अलग-अलग मुलाकात करेंगे दोनों

न्यूज़ देशआदेश

प्रतिभा सिंह पार्टी के केंद्रीय नेताओं खासकर महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से भी मुलाकात करेंगी। सुक्खू भी कई केंद्रीय नेताओं से मिलेंगे।

 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और प्रदेश चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली रवाना हो गए हैं। ये दोनों अलग-अलग दिल्ली गए हैं। सोमवार को दोनों पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से अलग-अलग मुलाकात करेंगे और चुनाव के बाद का फीडबैक देंगे।

बताया जा रहा है कि प्रतिभा सिंह पार्टी के केंद्रीय नेताओं खासकर महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से भी मुलाकात करेंगी। सुक्खू भी कई केंद्रीय नेताओं से मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी शिमला के छराबड़ा स्थित अपने निजी आवास में विधानसभा चुनाव होने तक ठहरी हुई थीं। कुछ दिन पहले ही प्रियंका दिल्ली लौटी हैं।

छराबड़ा में रहते हुए प्रियंका ने प्रदेश कांग्रेस के किसी भी नेता से अपने आवास में मुलाकात का समय नहीं दिया था। चुनाव के  बाद प्रतिभा सिंह पहली बार दिल्ली रवाना हुई हैं। इससे पहले प्रतिभा सिंह से हॉली लॉज में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मुलाकात करके चुनाव के बाद का फीडबैक दे चुके हैं। इन नेताओं से मिले फीडबैक से भी केंद्रीय नेताओं को अवगत कराया जाना है।

Originally posted 2022-11-20 22:56:56.

Related posts