The Erudite World School में मनाया क्रिसमस-डे

The Erudite World School में मनाया क्रिसमस-डे

एरुडाइट वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने खुशी और आनंद फैलाने की भावना के साथ बड़े उत्साह के साथ क्रिसमस का त्यौहार मनाया।

न्यूज़ देशआदेश

पांवटा शहर के The Erudite World School में इस बार भी क्रिसमस-डे धूमधाम से मनाया गया। स्कूल स्टाफ ने नन्हे-मुन्ने बच्चो को सेंटा क्लाज बनाकर छात्र-छात्राओं को बिस्कुट, चाकलेट बांटे। साथ ही छात्राओं ने माडल तथा चार्ट भी बनाएं।

स्कूल प्रबंधन ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को इनाम देकर सम्मानित किया।

स्कूल में इस अवसर पर बच्चों ने क्रिसमस से संबंधित चार्ट तथा माडल बनाए। छात्राओं के क्रिसमस-ट्री को प्रथम पुरस्कार दिया गया। छात्र-छात्राओं को क्रिसमस ट्री तथा सेंटा क्लाज का माडल उपहार में दिया गया।

चेयरमैन राजेंदर चौहान ने सभी विजेताओं को पुरस्कार दिया। इस मौके पर स्टाफ, बच्चे आदि मौजूद रहे।

Originally posted 2022-12-25 23:58:06.

Related posts