माजरा पंचायत में बदलाव की उम्मीद बनीं पुष्पा खंडूजा न्यूज देशआदेश माजरा पंचायत में प्रधान पद के चुनाव को लेकर माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। गांव की गलियों, चौपालों और बाजारों में इस समय सिर्फ एक ही चर्चा सुनने को मिल रही है — “ऐसा प्रतिनिधि चुना जाए जो जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहे।” इसी बीच समाजसेवी पुष्पा खंडूजा को ग्रामवासियों का लगातार समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुष्पा खंडूजा पिछले कई वर्षों से समाजसेवा के कार्यों से जुड़ी हुई…
