‘द स्कॉलर्स होम’ स्कूल में मनाया गया वीर बाल दिवस: निशा
न्यूज़ देशआदेश
पांवटा साहिब: ‘द स्कॉलर्स होम’ स्कूल के प्रांगण में गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों के साहस को श्रद्धांजलि देते हुए वीर बाल दिवस मनाया गया। स्कूल अध्यापकों द्वारा उनके बलिदान को याद करते हुए शब्द गाये गए तथा उनकी वीरता की कहानी बच्चों को सुनाई गई। यह जानकारी स्कूल की प्रधानाचार्या निशा परमार ने दी है।
उन्होंने बताया कि स्कूल के सम्मेलन कक्ष में सीबीएसई के द्वारा उपलब्ध करवाई गई चारों साहिबजादों के जीवन से संबंधित कहानियां विद्यार्थियों को भी दिखाई गई, जिसे देखकर विद्यार्थियों ने भी उनके साहस की प्रशंसा की।
Originally posted 2022-12-26 13:22:33.

