गोरखुवाला में लगाया वित्तीय साक्षरता शिविर:अजय

गोरखुवाला में लगाया वित्तीय साक्षरता शिविर:अजय

गोरखुवाला में लगाया वित्तीय साक्षरता शिविर:शाखा प्रबंधक

खाताधारकों को दी बैंकिग योजनाओं की जानकारी

न्यूज़ देशआदेश

नाबार्ड बैंक के तत्वावधान में गिरिपार क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत गोरखुवाला में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा सालवाला-पुरुवाला के द्वारा एक वित्तीय साक्षरता
शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर की अध्यक्षता बैंक शाखा प्रबंधक अजय गोयल ने की है। जिसमें उन्होंने बैंक द्वारा
संचालित विभिन्न बचत और ऋण
योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी गई।

शिविर में प्रधानमंत्री बीमा योजनाओ एवं
ऑनलाइन फ्राड से सचेत रहने के बारे
लोगों को अवगत करवाया गया। उन्होंने
कार्यक्रम में खाताधारकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने एवं लाटरी या इनाम जैसे किसी भी मैसेज की अनदेखी करने की बात कही गई।

लोगों को बैंकिग धोखाधड़ी के बारे में जागरूक किया गया। नाबार्ड बैंक द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं को भी बताया गया।

खाता धारकों से किसी भी समस्या होने पर स्थानीय बैंक शाखा से तुरंत सम्पर्क करने की सलाह दी गया।

कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक अजय नीलम शर्मा, रजनी बाला, दीपा, नीमा, संगीता, बबली, रेखा, बबिता, सबिता, बनारसो, विमला, रीता, गुड्डी, बबली, रोशनी, संतोष, पूनम आदि लोग मौजूद रहे।

 

Originally posted 2022-12-26 18:01:30.

Related posts