Sep 8, 2024
LOCAL NEWS

सहेंगे नहीं कहेंगे’ कार्यक्रम के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

सहेंगे नहीं कहेंगे’ कार्यक्रम के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान:रेखा

 महिलाओं को दी गई योजनाओं की जानकारी

न्यूज़ देशआदेश

विकास खण्ड पांवटा के तहत आने वाली ग्राम पंचायत फूलपुर शमशेरगढ़ तथा बांगरण में लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध अभियान ‘सहेंगे नहीं कहेंगे’ प्रोग्राम के तहत महिलाओं को सरकार द्वारा चल रही योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में ओम नमः शिवाये ग्राम संगठन की प्रधान रेखा ने कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन, बाल सेवा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी व हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए समस्त हेल्पलाइन नंबर बारे में बताया गया।

 बुधवार सुबह गांव फूलपुर-शमशेरगढ़, बांगरण, डोरियोंवाला में एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस अभियान के तहत समाज में नई चेतना का विकास करना है। जिससे उनको लिंग आधारित हिंसा, भेदभाव से सुरक्षित रखा जाए। अभियान के माध्यम से महिलाओं के विरुद्ध हिंसा से जुड़े पहलुओं, महिला हिंसा की रोकथाम, सुरक्षा महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में ब्लॉक एवं जिला स्तर पर जागरूकता संबंधी कई गतिविधियां कराई जा रही हैं।

इस अवसर पर ओम नमः शिवाये ग्राम संगठन की प्रधान रेखा, सचिव रेखा देवी, सुनीता, नीतू, महिन्द्रों, पिंकी, मीनू, राखी, सुरेशा, सलोचना, रामआसरी, सुनीता देवी समेत दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया।