Sep 16, 2024
LOCAL NEWS

GNMP: होली के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं: प्रिंसिपल

GNMP: होली के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं: प्रिंसिपल

लाल रंग तिस को लगा जिसके बडभागा।
मैला कदे ना होवई,नहि लागे दागा।

न्यूज़ देशआदेश

पांवटा साहिब: रंगोत्सव के शुभ अवसर पर विद्यालय विश्व बंधुत्व तथा सांप्रदायिक सौहार्द की पावन भावना को प्रकट करते हुए समस्त देशवासियों मुख्यता पौंटा क्षेत्र के निवासियों को बधाई देते हुए उनके स्वास्थ्य, सुख ,शांति और समृद्धि की कामना करता है।

 


     गुरबाणी में कहा गया है कि
लाल रंग तिस को लगा जिसके बडभागा।
मैला कदे ना होवई,नहि लागे दागा।

होली के पावन पर्व पर हम भी ऐसा रंग लगाएं जो कभी भी ईर्ष्या, द्वेष, वैर ,वैमनस्य से मैला ना हो।
लाल रंग लगाएं प्रेम का,
सद्भावना का।

लाल रंग लगाए भक्ति का, शक्ति का।
लाल रंग लगाए सुख का,शांति का।
आओ ऐसे रंग में हम सब रंग जाएं।
धरती को रहने योग्य बनाएं तथा
एक बेहतर इंसान कहलाएं।

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के संस्थापक पुरुषोत्तम लाल आनंद तथा दिवंगत डायरेक्टर बीएस सैनी का स्वप्न बच्चों को ऐसे ही लाल रंग में सराबोर करने का था और इसके लिए उन्होंने अनवरत तथा अथक प्रयास किए। उनके इन्हीं प्रयासों के कारण आज विद्यालय बच्चों को मूलभूत गुणात्मक तथा नैतिक शिक्षा प्रदान कर रहा है ।

वर्तमान डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी तथा  दविंदर साहनी अपने कर्तव्यनिष्ठ ,कर्मठ तथा ईमानदार स्टाफ के साथ सब पढ़े -सब बढ़े का नारा साकार कर रहे हैं।