Oct 18, 2024
POLITICAL NEWS

दिल्ली में ही डटे हुए हैं विक्रमादित्य सिंह, इन-इन के साथ हुई मुलाकात

दिल्ली में ही डटे हुए हैं विक्रमादित्य सिंह, इन-इन के साथ हुई मुलाकात

प्रदेश में उत्पन्न हुए सियासी घटनाक्रम के बारे में हाई कमान को करवाया अवगत

रिज मैदान पर एक और प्रतिमा लगाने का मामला पकड़ गया है तूल

न्यूज़ देशआदेश

हिमाचल में जारी राजनीतिक उठापटक थमने का नाम नहीं ले रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दावा कर रहे हैं कि 80 प्रतिशत विधायक उनके साथ हैं व कांग्रेस की सरकार पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी। वहीं, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह दिल्ली में ही डटे हुए हैं।

विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली में प्रियंका वाड्रा व केसी वेणुगोपाल के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में उत्पन्न हुए सियासी घटनाक्रम के बारे में हाई कमान को अवगत करवाया है।

इस मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रदेश में घटित और राजनीतिक घटनाक्रम की पूरी रिपोर्ट दी है। कांग्रेस के अयोग्य करार दिए गए छह विधायकों का पक्ष भी उन्होंने हाई कमान के समक्ष रखा है।

कई और नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात
इसमें उन्होंने यह भी बताया कि किन परिस्थितियों में बगावत की और उनके संगठन में वापसी से क्या फायदा होगा।

इस पर चर्चा की गई है। उनका दिल्ली में कुछ और नेताओं से भी मिलने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। सरकार और संगठन के बीच तालमेल सहित कई अन्य मसलों पर भी चर्चा की गई है।

कांग्रेस पार्टी आला कमान सोमवार को सरकार युवा संगठन के बीच समन्वय को लेकर कोऑर्डिनेशन कमेटी की सूचना जारी कर सकता है।

राहुल गांधी पटना में रहे मौजूद
वहीं शनिवार को वह राजस्थान के उदयपुर में केस के सिलसिले में कोर्ट में पेश हुए थे। शनिवार देर शाम को वह दिल्ली लौट आए थे। रविवार दिनभर वह दिल्ली में ही थे।

बताया जा रहा है कि उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कुछ अन्य नेताओं से मिलने का समय मांगा है।

हालांकि, राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित राहुल गांधी पटना में महागठबंधन की रैली में मौजूद थे। इस कारण दोपहर बाद तक उनकी मुलाकात नहीं हो पाई थी।

सरकार डेढ़ वर्ष बाद कर रहे ताजपोशी: राजेंद्र राणा
सरकार डेढ़ वर्ष बाद अब ताजपोशी कर रही है। यह कार्य पहले हो जाना चाहिए था। अब रेवड़ियां बांटने से कुछ नहीं होगा। बेरोजगार सड़क पर बैठे हैं। सरकार रेवड़ियां बांटने से अच्छा इन्हें नौकरी दे।

समन्वय समिति गठित होने का इंतजार हिमाचल में राजनीतिक संकट दूर करने के लिए पार्टी हाईकमान ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा व डीके शिव कुमार को हिमाचल भेजा था।

 

रिज मैदान पर स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाने के बारे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह के बीच में सहमति बनी है।

प्रतिमा स्थापित करने के विषय को लेकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह मीडिया के सामने भावुक हो गए थे। लेकिन रिज मैदान पर एक और प्रतिमा लगाने का मामला तूल पकड़ गया है।

ठाकुर रामलाल की प्रतिमा भी वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के साथ लगनी चाहिए। इसके पीछे तर्क दिया गया है कि रामलाल तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद को सुशोभित कर चुके हैं।

हिमाचल के तीन बार रहे हैं सीएम: रोहित ठाकुर
सुक्खू सरकार में कैबिनेट मंत्री रोहित ठाकुर का कहना है कि मेरे दादा जी भी हिमाचल प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे हैं। उनका राज्य के विकास में योगदान रहा है, जिस तरह से दूसरे मुख्यमंत्रियों का रहा है। ऐसे में रिज मैदान पर प्रतिमा लगाने का मापदंड बराबर होना चाहिए।

मेरे दादा ने पूरे जीवनकाल में कोई भी चुनाव नहीं हारा। इसलिए मैं मानता हूं कि रिज मैदान पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगती है तो मेरे दादा राम लाल की प्रतिमा भी स्थापित होनी चाहिए।