Sep 8, 2024
POLITICAL NEWS

व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से कांग्रेस सत्ता में आई ।

व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से कांग्रेस सत्ता में आई, सकारात्मक परिवर्तन लाना लक्ष्य:सुल्तानपुरी

शिमला कांग्रेस प्रत्याशी सुल्तानपुरी के समर्थन में कई चुनावी सभाएं, कांग्रेस को वोट देने की अपील:किरनेश

देशआदेश

हिमाचल प्रदेश में सातवें चरण के मतदान के मात्र कुछ दिन शेष रह गए हैं कांग्रेस पार्टी ने चुनाव प्रचार में पूरी जान जोक दी है। अब पूरे देश की नजरे हिमाचल प्रदेश की चार सीटों पर टिकी हुई है।

 

 

 

 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने शिमला लोकसभा सांसद उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी एवं हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी और छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री विकास उपाध्याय पांवटा विधानसभा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नवादा,हरिपुर , गोरखुवाला में चुनावी सभाएं की ।

कांग्रेस पार्टी के लिए 1जून को वोट करने की अपील की। युवा कांग्रेस के साथियों ने गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया और बाइक रैली के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

शिमला लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने जनता से अपने समर्थन में मतदान करने की अपील की है।

 

 

इस दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चौधरी किरनेश जंग ने भी सुल्तानपुरी के समर्थन में कई चुनावी सभाओं में भाग लिया और जनता से कांग्रेस को वोट देने का आग्रह किया।

चौधरी के किरनेश जंग ने कहा 15 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने क्षेत्र की अनदेखी की है और आपदा के समय में भी कोई मदद नहीं की ।

जनता इस बार भाजपा को जवाब देगी और कांग्रेस को अपना समर्थन देगी। सुल्तानपुरी का राजनीतिक सफर उनके पिता केडी सुल्तानपुरी से प्रेरित है, जो शिमला से छह बार सांसद रह चुके हैं

विनोद सुल्तानपुरी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस सत्ता में व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से आई है। उनका कहना था कि कांग्रेस पार्टी का मुख्य लक्ष्य देश में सकारात्मक परिवर्तन और सुधार लाना है।