Oct 18, 2024
POLITICAL NEWS

रेस्ट हाउस में मंडल कार्यकर्ताओं की बुलाई बैठक, स्पोर्ट्स स्टेडियम की घोषणा पर किया धन्यवाद

जल्द हो सकता है मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का पांवटा साहिब का दौरा:किरनेश

 

रेस्ट हाउस में मंडल कार्यकर्ताओं की बुलाई बैठक, स्पोर्ट्स स्टेडियम की घोषणा पर किया धन्यवाद

न्यूज़ देशआदेश

 

पांवटा साहिब: लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब की इस माह की बैठक संपन हुई जिसमे विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग मौजूद रहे।

 

वहीं यह बैठक में पांवटा साहिब विधान के गांव गांव से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

वहीं पूर्व विधायक ने जानकारी देते हुए बताया की जल्द ही हिमाचल प्रदेश के तेजस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का पांवटा साहिब का दौरा बनने जा रहा है।

इसी संदर्भ में आज ब्लॉक कांग्रेस की बैठक बुलाई गई थी जिसमे सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार रखे।

उन्होंने पांवटा साहिब में स्पोर्ट्स स्टेडियम की घोषणा करने के लिए मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश का आभार जताया और धन्यवाद किया।।

वहीं पांवटा साहिब को स्पोर्ट्स स्टेडियम दिलवाने के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और युवाओं ने पूर्व विधायक का धन्यवाद किया।

इस मौके मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, राजिंदर शर्मा,असगर अली ,जहागीर अली,हीरदा राम चौहान, भगानी जॉन कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चौहान,युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहब्बत अली, राकेश चौधरी,मेहरूब अली,इरफान अली,संदीप कुमार, सोहन सिंह,जसपाल सिंह,मैडम इंदिरा चौहान,दर्शन सिंह,जसपाल सिंह,हैदर अली,जावेद अली,दिनेश कुमार,रफीक अली,नसीम दीन,जगदीश लाला,मोहसिन अली ,मोनू आदि लोग मौजूद रहे।