Oct 18, 2024
LOCAL NEWS

अवैध निर्माण हटाने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग

नेरवा में संगठनों का प्रदर्शन, नारों से गूंजा क्षेत्र

 

शिमला, मंडी समेत अन्य जिलों में मस्जिदों में हुए अवैध निर्माण के खिलाफ वीरवार को नेरवा में लोगों ने हल्ला बोला। करणी सेना के आह्वान पर एकत्र हुए लोगों ने मस्जिदों से अवैध निर्माण हटाने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

 

वहीं, मांग की कि बाहरी राज्यों से कपड़े समेत अन्य सामान बेचने गांव-गांव पहुंच रहे लोगों की पुलिस गंभीरता से जांच करे। लोगों ने सब्जी मंडी से लेकर डुंडी माता मंदिर तक निकाली।

 

प्रदर्शन के दौरान नेरवा पुलिस छानवी में तबदील नजर आया। हालांकि, लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया, लेकिन पुलिस की ओर से स्थिति संभालने के लिए जगह-जगह जवान तैनात किए गए थे।

 

मस्जिद और मुस्लिम बस्ती में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। रैली के दौरान भीड़ का एक हिस्सा जब नेरवा स्थित मस्जिद और बस्ती की ओर जाने लगा तो खुद करणी सेना के अध्यक्ष मुकेश खुरान्नटा, विनोद झगटा और कुलभूषण मोगटा ने उन्हें रोक दिया।

 

डुंडी माता मंदिर में विश्व हिंदू परिषद हिमाचल के पूर्व महामंत्री कमल गौतम ने कहा कि न हम हिंदुओं और न ही मुस्लिम समुदाय के लोगों के खिलाफ हैं। उनकी मांग है कि बाहरी राज्यों से आने वाले फेरी वाले और अन्य कारोबारियों की पुलिस गंभीरता से जांच करे। बिना जांच के गांव में उन्हें घुसने दिया जाए।

 

 

पुलिस के पहरे में मस्जिदों में आज पढ़ी जाएगी नमाज, सरकार ने जारी किया है अलर्ट

 

 

संजौली में मस्जिद के निर्माण को लेकर उपजे विवाद के चलते प्रदेश सरकार ने प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। धरना-प्रदर्शन के चलते मस्जिदों के आसपास भीड़ न जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को मस्जिदों में नमाज पढ़ी जानी है। माहौल खराब न हो, इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने मस्जिदों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने हिमाचल के बॉर्डर एरिया में भी चौकसी बढ़ा दी है। बैरियर पर पहचान पत्र की जांच पड़ताल के बाद लोगों को प्रवेश करने दिया जा रहा है। शिमला, चंबा, नाहन, नेरवा, मंडी के अलावा जहां मुस्लिम समुदाय की बस्तियां हैं। वहां चौबीस घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

बाहरी राज्य के साथ लगती हिमाचल की सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। गाड़ियों की वेरिफिकेशन के बाद ही लोगों को हिमाचल में प्रवेश करने दिया जा रहा है। सरकार ने सभी जिला उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों को मस्जिद के इर्द-गिर्द पुलिस बल तैनात करने के लिए कहा है। जब तक मामला शांत नहीं हो जाता, तब तक पुलिस चौकसी बरतने को कहा है। इसके अलावा सरकार ने मुस्लिम समुदाय के कॉलोनियों में भी पुलिस सुरक्षा बढ़ाई है।

मस्जिदों में भी पहचान पत्र दिखाने के बाद एंट्री
मस्जिदों में आज नमाज पढ़ी जानी है। ऐसे में हिमाचल पुलिस संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखे हुए है। मस्जिदों में पहचान पत्र दिखाने के बाद ही लोगों को प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। हिमाचल की सभी मस्जिदें पुलिस की निगरानी में हैं

 

करणी सेना के अध्यक्ष मुकेश खुरान्नटा ने कहा कि क्षेत्र के भीतर बनी मस्जिदों की लिस्ट बनाई जाए और जहां पर भी अवैध निर्माण किया गया है, उसे हटाने के लिए गंभीरता से कार्रवाई की जाए।

 

उन्होंने एसडीएम चौपाल से आग्रह किया कि उपमंडल चौपाल में अंदर बनी मस्जिदों की पैमाइश करवाई जाए। करणी सेना ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो दोबारा से लोगों के साथ आंदोलन किया जाएगा।