Apr 19, 2025
CRIME/ACCIDENT

आज ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी, मैदानों में गर्म हवाएं चलने का पूर्वानुमान

 मैदानों में गर्म हवाएं चलने का पूर्वानुमान

 

 

 

 

 

 

हिमाचल प्रदेश में तपिश बढ़ने लगी है। सोमवार को प्रदेश के 14 स्थानों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हुआ। ऊना में पारा 37 डिग्री पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मंगलवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी तथा मैदानों में गर्म हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। 10 से 12 अप्रैल तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने की संभावना है।

गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश भागों में सोमवार को मौसम साफ रहा। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व सोलन जिले के कुछ स्थानों पर गर्म हवाएं भी चलीं। मंगलवार को भी इन क्षेत्रों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों के कई भागों में पांच दिन हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 8, 9 और 12 अप्रैल को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले में एक स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इन जिलों में 10 और 11 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। जबकि निचले पहाड़ी-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

भगवानपुर में पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना, मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली

 

 

 

 

भगवानपुर में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश को गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाश को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि बदमाश लूट में शामिल थे।

भगवानपुर पुलिस को सोमवार की देर रात सूचना मिली थी कि कुंजा बहादुरपुर के पास कुछ संदिग्ध बाइक से आ रहे हैं। सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार बदमाशों को रोकने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि बाइक सवारों की ओर से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वो जमीन पर गिर गया। पुलिस ने बदमाश को उठाकर रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

वहीं, सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल रुड़की के सिविल अस्पताल में पहुंचे और बदमाश से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि बदमाश अंशुल भगवानपुर क्षेत्र का रहने वाला है। फरवरी माह में इसने पुहाना रोड पर एक लूट की घटना को अंजाम दिया था। तभी से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सोमवार की देर रात सूचना मिली थी कि अंशुल किसी घटना को अनजाम देने के लिए भगवानपुर की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने उनकी बाइक को रोकने की कोशिश की तो इन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में अंशुल घायल हो गया है। उन्होंने बताया कि अंशुल के साथ कौन-कौन लोग शामिल थे इसकी जांच की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *