पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह की जयंती पर किया नमन

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर नमन
देशआदेश
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर मज़दूर नेता प्रदीप चौहान ने उन्हें नमन किया।
उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह ने अपने कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी और गरीबों, मज़दूरों व आमजन के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए।
प्रदीप चौहान ने “देशआदेश” से कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह न केवल एक प्रख्यात अर्थशास्त्री थे, बल्कि दूरदर्शी नेता भी रहे। उनके नेतृत्व में भारत ने आर्थिक मजबूती और विकास की नई ऊँचाइयाँ हासिल कीं। उनका सादगीपूर्ण जीवन और ईमानदार नेतृत्व आज की राजनीति के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने आगे कहा कि डॉ. सिंह एक सच्चे देशभक्त और उत्कृष्ट राजनेता थे, जो बोलते कम और काम अधिक करते थे। उनके कार्य आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्रदीप चौहान ने मज़दूर वर्ग की ओर से डॉ. मनमोहन सिंह के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की और कहा कि उनके आदर्श और विचार सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।