30 से बदलेगा मौसम; कोहरे को लेकर दी ये चेतावनी

30 से बदलेगा मौसम; कोहरे को लेकर दी ये चेतावनी

 हिमाचल में नए साल पर बर्फबारी की आस, 30 से बदलेगा मौसम; कोहरे को लेकर दी ये चेतावनी

देशआदेश

हिमाचल में किसानों और बागवानों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश में 30 दिसंबर से मौसम बदलेगा। वहीं, निचले इलाकों में कोहरे को लेकर भी अपडेट है। जानने के लिए विस्तार से पढ़ें…

hopes for snowfall on New Year Day himachal weather to change from December 30

हिमाचल प्रदेश में नए साल पर बर्फबारी की आस पूरी होने की उम्मीद जगी है। मौसम विभाग के अनुसार 30 दिसंबर से मौसम बदलेगा और 1 जनवरी तक मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हालांकि, मैदानी जिलों में मौसम साफ रहेगा। निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में 29 दिसंबर तक कोहरा छाए रहने का ऑरेंज और 30 को येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, लाहौल के शिंकुला दर्रा, रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर शुक्रवार सुबह बर्फबारी हुई। मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, चंबा और ऊना में बादल छाए रहे। इससे ठंड बढ़ गई है। रोहतांग और शिंकुला दर्रा के लिए फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही जारी है। शुक्रवार को भी सैकड़ों सैलानी शिंकुला दर्रा पहुंचे। बादल छाए रहने से किसानों-बागवानों को बारिश होने की उम्मीद है।

 

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में डॉ. राघव की बर्खास्तगी के फैसले ने प्रदेश के डॉक्टर संगठनों को आमने-सामने ला दिया है। गुस्साए चिकित्सक संगठनों ने शुक्रवार को एक दिन के लिए सामूहिक अवकाश रहे।

आईजीएमसी शिमला में मरीज से मारपीट पर आरोपी डॉक्टर को बर्खास्त करने के बाद यह मामला गरमा गया है। गुस्साए चिकित्सक संगठनों ने वीरवार को बैठकें कर शुक्रवार को एक दिन का सामूहिक अवकाश करने का निर्णय लिया है। मांगें न मानने पर शनिवार से हड़ताल पर जाने का एलान किया है। अपनी मांगों को लेकर शनिवार को सुबह रेजिडेंट डॉक्टर मुख्यमंत्री सुक्खू से मिलेंगे। उन्होंने मांगें न मानने पर अपने इस निर्णय पर अडिग रहने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने हड़ताल वापस ले ली है। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन आईजीएमसी शिमला के अध्यक्ष सोहिल शर्मा ने कहा कि हम आज यहां आने और हमारी शिकायतों को विस्तार से सुनने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हैं। हमने डॉ. राघव नरूला के बारे में अपनी मांग रखी, जिनके लिए मुख्यमंत्री के आश्वासन के अनुसार जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में घुसकर डॉक्टरों को धमकाने वाली भीड़ के खिलाफ कार्रवाई का भी वादा किया है। इसके अलावा, डॉक्टरों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए संशोधित गाइडलाइंस जारी की गई हैं

आईजीएमसी में 22 दिसंबर को डॉक्टर और मरीज के बीच हुई मारपीट मामले में सरकार ने सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर राघव नरूला की सेवा समाप्ति के आदेश दिए। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सख्त रुख के बाद की गई। जिसके खिलाफ डॉक्टर संगठनों ने मोर्चा खोला है। डॉक्टर संगठनों का कहना है कि डॉ. राघव नरूला की सेवा समाप्ति का आदेश अन्यायपूर्ण है और इसे तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाना चाहिए।

 

 

 

 

Related posts