शिमला:GNMP के छात्र ने राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता जीती:साहनी

शिमला:GNMP के छात्र ने राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता जीती:साहनी

शिमला:GNMP के छात्र ने राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता जीती:साहनी

कोहली बंधुजोड़ी ने चमकाया स्कूल का नाम, खिलाड़ी व कोच को मिली शाबाशी

न्यूज़ देशआदेश

शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के चौथी कक्षा के छात्र इशांत कोहली ने शतरंज की प्रतियोगिता में अपने वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया । यह विद्यालय के लिए बहुत ही गर्व की बात है इसी के साथ इशांत कोहली के भाई कृतिक कोहली ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया था उसे अपने वर्ग में चौथा स्थान प्राप्त हुआ।

विद्यालय की प्रधानाचार्या दविंदर साहनी ने इस उपलब्धि पर हर्ष प्रकट किया तथा दोनों बच्चों को प्रोत्साहित करने वाले कोच टीचर रजनीकांत को हार्दिक बधाई दी।

विद्यालय के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Originally posted 2022-11-24 02:09:49.

Related posts