बांगरण पुल के समीप सड़क पर लकड़ी से भरी ट्रॉली पलटी

बांगरण पुल के समीप सड़क पर लकड़ी से भरी ट्रॉली पलटी

बांगरण पुल के समीप सड़क पर लकड़ी से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला

देशआदेश

 

 

 

 

 

 


पांवटा–डाकपत्थर मुख्य सड़क पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लकड़ी से भरा एक ट्रैक्टर चढ़ाई चढ़ते हुए अचानक संतुलन खो बैठा और उसकी ट्रॉली पलट गई। यह घटना बांगरण पुल के समीप दोपहर बाद की बताई जा रही है।

गनीमत यह रही कि हादसे के समय कोई भी व्यक्ति ट्रॉली की चपेट में नहीं आया, अन्यथा खराब सड़क, तेज रफ्तार और ओवरलोड ट्रॉली के कारण बड़ा हादसा हो सकता था।

 

 

 

 

घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस थाना पुरूवाला की मुस्तैदी से जल्द ही यातायात बहाल कर दिया गया।

Related posts