नव युवक मंडल डोबरी सालवाला में चिट्टे के खिलाफ युवाओं की हुंकार

नव युवक मंडल डोबरी सालवाला में चिट्टे के खिलाफ युवाओं की हुंकार

नव युवक मंडल डोबरी सालवाला में चिट्टे के खिलाफ युवाओं की हुंकार

पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में नशा मुक्ति मुहिम का आगाज़, सख्त कार्रवाई का लिया संकल्प

 

देशआदेश हिमाचल

नशे के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ नव युवक मंडल डोबरी सालवाला द्वारा एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में निकाली गई, जिसमें गांव के युवाओं, युवतियों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

नव युवक मंडल के प्रधान विनोद कुमार, जोगेंद्र, मदन, राजेंद्र, प्रदीप, दिनेश तथा महिला मंडल प्रधान सेना देवी सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि नशे के खिलाफ यह मुहिम गांव स्तर से शुरू की गई है, ताकि आने वाली पीढ़ी को इस बुराई से बचाया जा सके।

 

 

हर घर के युवा एवं सदस्य नशे की लत से दूर रहें, इसके लिए जागरूकता अभियान लगातार चलाया जाएगा।युवाओं ने स्पष्ट किया कि नशा करने और बेचने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा।

 

 

गांव में बाहरी एवं अनजान व्यक्तियों को बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति पाया जाता है तो उसके खिलाफ सीधे पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी, चाहे इसके लिए अपने परिजनों या पड़ोसियों से ही क्यों न विरोध झेलना पड़े।

 

 

 

पुलिस प्रशासन ने भी युवाओं के इस अभियान की सराहना करते हुए रैली और भविष्य की मुहिम में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। युवाओं ने चिट्टे जैसी नशे की बुराई को जड़ से खत्म करने की शपथ ली और संकल्प लिया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related posts

Leave a Comment