पांवटा साहिब में गैस सिलिंडर के लिए हाय-तौबा, उपभोक्ता परेशान

उपभोक्ता गुरुचरण, हर्ष, अजय, सलमान, बादशाह, दिनेश का कहना है कि उन्हें सुबह से ही सिलिंडर लेने के लिए निकलना पड़ रहा है। कई लोग तो चाय तक नहीं पी पाए और रामपुर घाट पहुंचकर ठोकरें खाने को मजबूर हैं। पहले गैस सिलिंडर घर-घर पहुंचाया जाता था, लेकिन अब लोगों को इतनी दूर आना पड़ रहा है और इसके बावजूद दोपहर तक भी नंबर नहीं लग पा रहा है।
उपभोक्ताओं ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने और विभाग अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

क्या बोले खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के निरीक्षक?
पांवटा खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के निरीक्षक राजेंद्र शर्मा का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं का डीएसी ऑनलाइन जनरेट नहीं हो पा रहा है, केवल उन्हें ही मैनुअल प्रक्रिया के लिए बुलाया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि सर्वर में कोई दिक्कत नहीं होती तो पूरी प्रक्रिया सामान्य रूप से चलती है और किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।
