केदारनाथ मार्ग पर मुस्लिम व्यक्ति के मिलने पर यात्रियों ने जताई आपत्ति

केदारनाथ मार्ग पर मुस्लिम व्यक्ति के मिलने पर यात्रियों ने जताई आपत्ति

थोड़ी देर रही तनाव की स्थिति

जम्मू कश्मीर के इस व्यक्ति को कुछ यात्रियों ने रोककर आपत्ति जताई। यात्रियों का कहना था कि चारधाम यात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों के आने पर प्रतिबंध है।

Passengers object to finding a Muslim man on the Kedarnath route

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक मुस्लिम व्यक्ति के मिलने पर विवाद हो गया। जम्मू कश्मीर के इस व्यक्ति को कुछ यात्रियों ने रोककर आपत्ति जताई। यात्रियों का कहना था कि चारधाम यात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों के आने पर प्रतिबंध है।

यात्रियों ने व्यक्ति को घेरकर यात्रा मार्ग पर होने का कारण पूछा। व्यक्ति ने स्पष्ट किया कि उसे यहां काम करने के लिए बुलाया गया है।

इस घटना से यात्रा मार्ग पर कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।

बता दें कि इस वर्ष बदरी केदार मंदिर समिति ने चारधाम के मंदिर परिसर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है।

हालांकि, यात्रा मार्ग पर इस तरह का कोई प्रतिबंध लागू नहीं है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Related posts

Leave a Comment