Oct 18, 2024
Latest News

दुःखद:- नहीं रह सिरमौर माईन ऑनर एसोसियेशन के पूर्व अध्यक्ष मीत सिंह ठाकुर, क्षेत्र में शोक की लहर..

दुःखद:- सिरमौर माईन ऑनर एसोसियेशन के पूर्व
अध्यक्ष मीत सिंह ठाकुर का निधन..

पांवटा अपने निवास पर ली अंतिम सांस
स्थल कमरऊ में होगा अंतिम संस्कार..

न्यूज़ देश आदेश पांवटा साहिब

पांवटा साहिब – सिरमौर माईन ऑनर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी मीत सिंह ठाकुर का निधन हो गया है। कुछ माह पूर्व उनका किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन हुआ था।
ऑपरेशन के कुछ समय तक उनकी तबीयत सही रही,
लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत काफी खराब
चल रही थी।

इस बीच शुक्रवार दोपहर बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद अपने पांवटा आवास में उनका निधन हो गया। शनिवार को सुबह पैतृक स्थल कमरऊ में उनका अंतिम
संस्कार होगा।

बताते चले कि ग्राम पंचायत कमरऊ चौकी के निवासी मीत सिंह ठाकुर समाजसेवा, क्षेत्र विकास, युवाओं को प्रेरित करने व खेलों को बढ़ावा देने में सदैव अग्रणी रहते थे। बतौर सिरमौर माईन ऑनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष भी उन्होंने क्षेत्र के उत्थान व जनसेवा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके आकस्मिक निधन से कमरऊ, शिलाई सहित पांवटा क्षेत्र में शोक की लहर हैं।

Originally posted 2021-12-17 22:20:51.