अजोली में एसएमसी का गठन, त्रिलोक सिंह बने अध्यक्ष

अजोली में एसएमसी का गठन, त्रिलोक सिंह बने अध्यक्ष

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजोली में एसएमसी का गठन, त्रिलोक सिंह बने अध्यक्ष

देशआदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजोली में प्रधानाचार्य नरेश चौहान की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यार्थियों के अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान कांता देवी, उपप्रधान अनिल चौधरी, वार्ड सदस्य मंजू देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। इसमें त्रिलोक सिंह को एसएमसी अध्यक्ष तथा रजनी देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा रणजीत सिंह, अक्षरों देवी, पूनम देवी, सरोज देवी, नीता देवी, लाजवंती शर्मा, श्रावणी देवी, प्रमोद देवी, आरती उपाध्याय, उपप्रधान अनिल चौधरी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूनम देवी, अमर सिंह और हरवंश लाल को समिति का सदस्य निर्वाचित किया गया।

एसएमसी गठन की प्रक्रिया संतराम शर्मा द्वारा विधिवत संपन्न कराई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेश चौहान ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए अभिभावकों से प्रत्येक माह आयोजित होने वाली बैठकों में नियमित रूप से भाग लेने का आग्रह किया।

प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे किसी भी दिन विद्यालय आकर अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी और प्रगति पत्र प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बदलते सामाजिक परिवेश में बच्चों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने के लिए माता-पिता और शिक्षकों की साझा जिम्मेदारी पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर पंचायत प्रधान कांता देवी, पूर्व प्रधान नरेंद्र कुमार, अधीक्षक राजेंद्र शर्मा, गुमान सिंह, मस्तराम शर्मा, मनजीत कौर, रेखा चौधरी, अंजू शर्मा, प्रियंका शर्मा, ज्योति गुप्ता, बीना शर्मा, गंभीर चौहान, संजय चौधरी सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment