कांग्रेस परिवार बढ़ रहा है, सदस्यता अभियान में लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं: किरनेश जंग

कांग्रेस परिवार बढ़ रहा है, सदस्यता अभियान में लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं: किरनेश जंग

कांग्रेस परिवार बढ़ रहा है, सदस्यता अभियान में लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं: किरनेश जंग

देश बेचने वालों को नकारिये, देश बचाने वालों के साथ जुड़िये: अश्वनी 

न्यूज़ देशआदेश

आँजभोज क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरली-आगरो, शिवा- रुदाना तथा बनौर में क्षेत्र के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग एवं पांवटा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के देख रेख में युवाओं ने कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाया।इस अभियान में उन्होंने घर-घर जाकर जनता को कांग्रेस पार्टी से जुड़ने व नए सदस्यों को जोड़ने का कार्य किया।

इस जनसंपर्क व सदस्यता अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार निरन्तर बढ़ रहा है, सदस्यता अभियान में लोगों को जागरूक कर रहे है कि देश बेचने वालों की पार्टी को नकारिये, देश बचाने वालों के साथ जुड़िये। जनता को कांग्रेस से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया एवं भाजपा की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाया।

इस अभियान के दौरान कई नए सदस्य फार्म भर कर बनाए गए। इस अभियान में उनके साथ आंजभोज जॉन अध्यक्ष हिरदाराम, पूर्व चेयरमैन संतराम, बलबीर, रंगीलाल, मामराज चौहान, दिनेश, नीतू, ओमप्रकाश, सुरेंद्र आदि उपस्थित रहे।

Originally posted 2022-02-25 11:55:27.

Related posts