Oct 18, 2024
LOCAL NEWS

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा रश्मि सूद सिरमौर प्रवास पर:जिला अध्यक्षा

 

रविवार को पांवटा विश्रामगृह पहुँचे प्रदेश अध्यक्षा, महिला मोर्चा की बैठक को किया संबोधित:शिवानी

न्यूज़ देश आदेश

पांवटा साहिब: रविवार को विश्रामगृह में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा रश्मि सूद ने महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित किया। जिला महिला मोर्चा की अध्यक्षा शिवानी वर्मा भी बैठक में शामिल रही।

शिवानी वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि रविवार 6 मार्च से प्रदेश अध्यक्षा रशिम सूद जिला सिरमौर के प्रवास पर है। पहले दिन पावटा भाजपा मंडल के पदाधिकारियो के साथ बैठक की। वहीं ऊर्जामंत्री से भी मुलाकात की तथा आने वाले विस चुनाव पर भी विचार विमर्श किये। इसके अलावा 1 बूथ पर 20 महिलाओं की सरंचना पर चर्चा की।

इस दौरान बैठक में जिला प्रभारी संजु शर्मा, जिला अध्यक्ष शिवानी वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, पावटा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्षा कृष्णा धीमान समेत कई महिलाएं उपस्थित रही।

Originally posted 2022-03-06 14:03:20.