राहुल गांधी: हिमाचल ने नफरत की मानसिकता को ठुकरा कर प्रगति और प्रेम को गले लगाया

राहुल गांधी: हिमाचल ने नफरत की मानसिकता को ठुकरा कर प्रगति और प्रेम को गले लगाया

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी बोले- हिमाचल ने नफरत की मानसिकता को ठुकरा कर प्रगति और प्रेम को गले लगाया

न्यूज़ देशआदेश

 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सभी कांग्रेस विधायक आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी के साथ मंत्रिमडल गठन को लेकर भी चर्चा हुई। भारत जोड़ो यात्रा के आज 100 दिन पूरे हुए हैं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- हम भारत जोड़ो यात्रा पर इसी विश्वास के साथ निकले थे कि राह कठिन होगी, मगर बदलाव मुमकिन है और 100 दिनों के सबके प्यार और सौहार्द से यह विश्वास और भी पुख्ता हो गया है। आज भारत जोड़ो यात्रा में हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री और विधायक शामिल हुए। राज्य में उनकी मेहनत और तपस्या की सफलता इस बात का प्रतीक है कि हिमाचल ने नफरत की मानसिकता को ठुकरा कर प्रगति और प्रेम को गले लगाया है।

यात्रा में शामिल होने के लिए वीरवार शाम को सभी विधायक एक साथ वोल्वो बस में राजस्थान के अलवर के लिए रवाना हुए थे। शुक्रवार शाम तक सभी विधायकों के राजस्थान से दिल्ली लौटने की योजना है। प्रदेश में जल्द मंत्रिमंडल का गठन होना है। ऐसे में मंत्री पद के तलबगार विधायक सेटिंग करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। नई दिल्ली में अपने-अपनी लॉबिंग करने के लिए कई वरिष्ठ नेताओं के पास हाजिरी लगा रहे हैं।

मंत्री पद की पैरवी करवाने के लिए विधायक हर उस नेता से मिल रहे हैं, जिनके कहने से उन्हें प्रदेश मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि 19 दिसंबर तक प्रदेश में मंत्रिमंडल का गठन होने के आसार कम हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू का 20 दिसंबर को शिमला लौटने का कार्यक्रम है। 20 दिसंबर तक मुख्यमंत्री दिल्ली में आलाकमान से चर्चा कर मंत्रिमंडल का स्वरूप तैयार करेंगे। मुख्यमंत्री के दिल्ली में ही रहते हुए मंत्रियों की सूची जारी होने की संभावना भी है।

Originally posted 2022-12-16 10:25:25.

Related posts