Jul 27, 2024
CRIME/ACCIDENT

होटल में आधी रात को खाना व सिगरेट नहीं मिलने पर पर्यटक ने हवा में चलाईं गोलियां, आरोपी गिरफ्तार

Shimla: होटल में आधी रात को खाना व सिगरेट नहीं मिलने पर पर्यटक ने हवा में चलाईं गोलियां, आरोपी गिरफ्तार

देश आदेश

 

शिमला के एक निजी होटल में आधी रात को खाना व सिगरेट नहीं मिलने पर एक पर्यटक ने हवा में गोलियां चला दीं। इससे होटल कर्मियों में हड़कंप मच गया और दहशत का माहौल रहा।

पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्जकर आरोपी पर्यटक को गिरफ्तार कर दिया है।

 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एक निजी होटल में आधी रात को खाना व सिगरेट नहीं मिलने पर एक पर्यटक ने हवा में गोलियां चला दीं। इससे होटल कर्मियों में हड़कंप मच गया और दहशत का माहौल रहा। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्जकर आरोपी पर्यटक को गिरफ्तार कर दिया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली के एक पर्यटन ने बीती आधी रात के समय होटल के वेटर से सिगरेट और खाना मांगा, लेकिन वेटर ने मना कर दिया।

इस पर पर्यटक ने अपनी पिस्तौल से हवा में दो गोलियां चलाईं। इसके बाद पर्यटक ने खुद को होटल के कमरे में बंद कर दिया। होटल कर्मियों ने इस संबंध में छोटा शिमला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पर्यटक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच एसएचओ विकास शर्मा कर रहे हैं।