सिरमौर में जाली नोट चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला देशआदेश जाली मुद्रा मामले में गिरफ्तार आरोपी शाहिन अंसारी अब तक 10,000 से 12,000 रुपये का सामान खरीदकर बाजार में नकली नोट चला चुका है। रिमांड पर चल रहे आरोपी ने पूछताछ के दौरान यह बात कबूली। आरोपी ने घर पर तैयार किए 50 और 100 रुपये के जाली नोटों से कालाअंब सहित नाहन और पांवटा साहिब के बाजारों से सामान खरीदा। पुलिस ने आरोपी के घर से लैपटॉप, प्रिंटर और कागज कब्जे में ले लिए हैं।…
Day: 26 April 2026
दो दिन फिर भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
आज साफ रहेगा मौसम, कल से बिगड़ने के आसार, दो दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट देशआदेश हिमाचल प्रदेश में 27 जनवरी तक एक-दो स्थानों को छोड़कर अन्य सभी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 जनवरी से प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 29 जनवरी से इसकी तीव्रता में इजाफा होगा। मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 29 व 30 जनवरी को भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट…
जमा दो कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा, 30 तक परिणाम
30 अप्रैल तक घोषित हो सकता है हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जमा दो कक्षा का रिजल्ट हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जमा दो (12वीं) कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। अब विभिन्न मूल्यांकन केंद्रों से अवार्ड लिस्टें बोर्ड मुख्यालय पहुंचने लगी हैं। बोर्ड ने 30 अप्रैल तक परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी कर ली है। बोर्ड प्रबंधन ने इसके लिए जरूरी औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार सभी मूल्यांकन केंद्रों से अवार्ड लिस्टें समय…
