गुड मॉर्निंग, खास आपके लिए
लापता नाबालिग यूपी के लखीमपुर खीरी से बरामद
न्यूज़ देशआदेश
उपमंडल पांवटा साहिब के अमरकोट क्षेत्र से सप्ताहभर पहले लापता हुई एक प्रवासी नाबालिग को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में नाबालिग के लापता होने की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने बीते शनिवार को लापता नाबालिग को यूपी के लखीमपुर खीरी से बरामद कर लिया।

बता दें कि उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली महिला ने 22 दिसंबर को पुलिस में अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

पुलिस जांच टीम ने लोकेशन व तकनीकी इनपुट के माध्यम से शनिवार को लापता नाबालिग को यूपी के लखीमपुर खीरी से बरामद कर लिया।
बयान दर्ज करने पर नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से लखीमपुर चली गई थी। इसके बाद पुुलिस ने उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
Originally posted 2023-01-02 01:46:47.
